फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP in opposition to the outrageous encompass

दुर्व्यवस्थाओं के विरोध में सपा का धरना

Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
SP in opposition to the outrageous encompass
राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय के सामने शनिवार को प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
 राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिया। इसमें नगर में गंदगी, सुंदरीकरण के लिए आए धन की बंदरबांट समेत कई अन्य मुद्दे उठाए गए।  पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन



सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ता परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कहा कि नगर में चारो ओर सड़कें बदहाल हैं और नगर में हर तरफ जलजमाव की स्थिति है। नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके चलते पानी की कहीं निकासी नहीं हो पा रही है। नगर की जनता समस्याओं से परेशान है लेकिन नगर पालिका प्रशासन को इसकी सुधि नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन के जरिए समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया। नगर में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोग पीलिया समेत अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि अंबेडकर नगर में चारो तरफ खड़ंजा, नाली टूटी हुई है और नालों पर साइफन नहीं लगे हैं। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी, मनीष त्रिपाठी ने कहा कि नगर में चारो तरफ नालियां बजबजा रही हैं और नालियां कूड़ों से जाम हैं। बरसात के दिनों में लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा है। सड़कों पर जलजमाव हो रहा है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं। प्रदर्शन में सभासद सरवर, सुरेश अग्रहरि, माजिद, मुस्तफा जमाल सुन्ना, जय प्रकाश, वीरेंद्र पटेल, मंगरू बियार, मोलन, मुन्ना कुशवाहा, रोशन, गिरजा यादव, बचाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed