फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sought to improve pension

समाजवादी पेंशन के लिए विकास भवन घेरा

Wed, 01 Jul 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 01 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
sought to improve pension
पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेेंशन न मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पेंशन के लिए मंगलवार को राबर्ट्सगंज तहसील के पटवध और बट गांव के ग्रामीणों ने विकास भवन का घेराव किया।
विज्ञापन



उन्होंने सीडीओ से शीघ्र अपात्र व्यक्तियों को पेंशन सूची से बाहर कर पात्रों को शामिल न किए जाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



दोपहर साढ़े बारह बजे पटवध और बट गांव के ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंच कर मांगोेें के समर्थन में हुंकार भरी। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन के चयन मेें मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयन समिति में शामिल लोगों ने शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए दर्जनों ऐसे व्यक्तियों का चयन किया है, जिनके नाम से भूमि, वाहन, बैंक बैलेंस है। पूर्व में ग्रामीण इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई।



कहा कि गरीब व्यक्ति पेंशन के लिए ब्लाक से लेकर विकास भवन तक चक्कर काट रहे हैं। मजबूर होकर ग्रामीणों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रदर्शन में मलखान, मुन्नी देवी, शिवकुमारी, शांति, बसंती, कलावती, सीता, आशा, उर्मिला, सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed