फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonia first in speech competition, Saurabh remains second

भाषण प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, सौरभ रहे द्वितीय

Thu, 04 Feb 2021 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Sonia first in speech competition, Saurabh remains second
दुद्धी स्थित भाउराव देवरस पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के भाषण प्रतियोगिता को संबोधित करत - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष आरजू सिंह ने किया। विषय था सड़क सुरक्षा व यातायात के नियम। प्रतियोगिता में सोनिया ने प्रथम स्थान, सौरभ अग्रहरि द्वितीय और मो. साहिल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. विवेकानंद, डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम रहे। डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार आदि रहे। पांच फरवरी को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी मीडिया विभाग की आरजू सिंह ने दी है।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में जैस्मीन को मिला पहला स्थान
अनपरा। अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा में अवधूत सिंह शावक राम सभागार में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा जैस्मीन सिंह को पहला स्थान मिला। मो. नूर जमाल खान द्वितीय और रितु कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 17 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

रंगोली व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई। छात्रा हिमांशी सिंह प्रथम, रिंकी यादव ने द्वितीय और श्रेया वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भी हिमांशी सिंह अव्वल रहीं। फातिमा खातून द्वितीय, अंशिका भारती ने तृतीय स्थान और रुमी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में हुई। संचालन प्रो. उपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed