Sonebhadra Crime: बंद कमरे से उठ रही थी लपटें, अंदर पहुंचे लोग तो मिला जला हुआ शव, सब हक्केबक्के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:12 PM IST
सार
ओबरा में गुरुवार की रात करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने बंद कमरों के अंदर से तेज धुंआ उठता देख सूचना पुलिस और प्लाट मालिक को दी। कुछ ही देर में कमरों से आग की लपटें उठने लगी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाकर जब लोग अंदर पहुंचे तो कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। आग में पूरा शरीर झुलसने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बंद कमरे से उठी लपटें, अंदर पहुंचे लोग तो मिला जला हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला