{"_id":"6451029e214470a3aa04bbe3","slug":"sonebhadra-crime-threatened-by-calling-then-after-an-hour-two-bikes-kept-in-the-verandah-were-burnt-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra Crime: फोन कर धमकी दी, फिर एक घंटे बाद धू-धू कर जली बरामदे में रखी दो बाइक, सकते में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra Crime: फोन कर धमकी दी, फिर एक घंटे बाद धू-धू कर जली बरामदे में रखी दो बाइक, सकते में लोग
Tue, 02 May 2023 06:02 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 02 May 2023 06:02 PM IST
सार
सोनभद्र में सेंटर संचालक सोनी सिंह ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। जान से मारने की भी दी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे भी उसने फोन किया। इसके एक घंटे बाद ही आग लग गई। आग लगने से बरामदे में रखी एक बाइक और एक स्कूटी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
फोन कर धमकी दी, फिर एक घंटे बाद धू-धू कर जली बरामदे में रखी दो बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे से महज सौ मीटर दूर किराए के मकान में चल रहे कम्प्यूटर सेंटर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अगलगी से बरामदे में रखी दो बाइके जल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो चालक को मारी टक्कर, BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
कस्बे से सौ मीटर दूर स्थित मकान में किराए पर कम्प्यूटर सेंटर संचालित होता है। सेंटर संचालक सोनी सिंह ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। जान से मारने की भी दी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे भी उसने फोन किया। इसके एक घंटे बाद ही आग लग गई। आग लगने से बरामदे में रखी एक बाइक और एक स्कूटी जलकर नष्ट हो गया। जब धुआं निकलने लगा तो लोग बाहर निकले। दोनों वाहनों को धू-धूकर जलता देख दंग रह गए। शोर मचाते हुए आग बुझाने में लग गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते इसके पहले दोनों बाइक जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन