{"_id":"645496a36df95a5a0307cd4a","slug":"sonebhadra-crime-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-hanging-from-a-tree-with-the-help-of-a-pot-police-reac-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra Crime: गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra Crime: गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, मचा कोहराम
Fri, 05 May 2023 11:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 05 May 2023 11:09 AM IST
सार
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव निवासी रामदेव (55) गुरुवार की शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब पास के जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ पर गमछे के सहारे रामदेव का शव लटकता देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सोनभद्र में स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव से सटे जंगल में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। वह शाम को घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के दुद्धी सीएचसी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ट्रेन के आगे कूदी महिला: प्लेटफार्म पर लोगों से की बात, ट्रेन आते ही कूद गई, मौत, सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव निवासी रामदेव (55) गुरुवार की शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब पास के जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ पर गमछे के सहारे रामदेव का शव लटकता देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान रामनारायण सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा, लेकिन किन परिस्थितियों में उसने ऐसा कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन