फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident Vehicle carrying children to school overturned in ditch, many injured

Sonebhadra Accident: बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन खाई में पलटा, कई घायल, मचा हड़कंप

Fri, 18 Aug 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Aug 2023 10:41 AM IST
सार

शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर टाटा मैजिक हाथीनाला से दुद्धी की ओर जा रही थी। गडदरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। मैजिक में सवार महावीर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों को चोट आई।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident Vehicle carrying children to school overturned in ditch, many injured
Sonebhadra Accident: बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन खाई में पलटा, कई घायल, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के बाद अब सोनभद्र में स्कूली बच्चों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में मैजिक में सवार कई बच्चे चोटहिल हुए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का कारण स्टेयरिंग जाम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2023: सोलह शृंगार कर दिनभर निराजल व्रत रहेंगी सुहागिन, जानिए- कब से होगा शुरू, क्या है मान्यता?
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर टाटा मैजिक हाथीनाला से दुद्धी की ओर जा रही थी। गडदरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। मैजिक में सवार महावीर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों को चोट आई। चालक के मुताबिक मैजिक वाहन में वायर सार्ट सर्किट से आग लगने के बाद स्टेरिंग काम करना बंद कर दिया। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी बच्चों को मैजिक से निकालकर दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। वहां सभी घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित घर तक पहुँचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed