फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariyali Teej tomorrow, married women will get unbroken good luck, will worship Shiva, Gauri and Ganesha

Hariyali Teej 2023: सोलह शृंगार कर दिनभर निराजल व्रत रहेंगी सुहागिन, जानिए- कब से होगा शुरू, क्या है मान्यता?

Fri, 18 Aug 2023 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि तृतीया तिथि शुक्रवार को शाम 6.01 बजे से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को देर शाम 7.43 बजे तक रहेगी। शनिवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Hariyali Teej tomorrow, married women will get unbroken good luck, will worship Shiva, Gauri and Ganesha
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 19 अगस्त को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु तो कुंवारी अच्छे वर के लिए व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती के साथ गणेश जी की पूजा करेंगी। सुखमय जीवन की कामना करेंगी।

विज्ञापन

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि तृतीया तिथि शुक्रवार को शाम 6.01 बजे से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को देर शाम 7.43 बजे तक रहेगी। शनिवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सुहागिन सोलह शृंगार कर दिनभर निराजल व्रत रहेंगी और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करेंगी। अगले दिन पारण करेंगी। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती सैकड़ों वर्ष की साधना के बाद भगवान शिव से मिली थीं। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 108 बार जन्म लिया। तब श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवन शिव को पति रूप में प्राप्त हो सके। तभी से यह व्रत शुरू है।

विज्ञापन

मायके से आता है शृंगार का सामान

इस व्रत में महिलाओं के मायके से वस्त्र के साथ शृंगार का सामान आता है। जबकि ससुराल पक्ष से सास अपनी बहु को वस्त्र, हरी चूड़ियां और शृंगार की सामग्री भेंट करती हैं। इस दिन सोलह शृंगार करने की खास परंपरा है। रात भर महिलाएं जागरण और कीर्तन करती हैं। सभी महिलाएं इस दिन कजरी गाती हैं। झूला झूलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed