फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra accident: shopkeeper crushed by uncontrolled truck, died on the spot, driver absconded with vehicle

Sonebhadra accident: अनियंत्रित ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौके पर ही मौत, वाहन लेकर चालक फरार

Fri, 03 Feb 2023 08:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Feb 2023 08:34 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रात करीब नौ बजे घोरावल से रावर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक ने दुकानदार विनय पांडेय निवासी उसरी थाना शाहगंज को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विनय संगम चौराहे पर दुकान चलाकर जीवकोपार्जन करता था। दुकान बंद करके वह पैदल अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन
Sonebhadra accident: shopkeeper crushed by uncontrolled truck, died on the spot, driver absconded with vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोनभद्र में शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के संगम तिराहे के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित एक ट्रक ने दुकानदार को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रात करीब नौ बजे घोरावल से रावर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक ने दुकानदार विनय पांडेय (22)  निवासी उसरी थाना शाहगंज को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विनय संगम चौराहे पर दुकान चलाकर जीवकोपार्जन करता था। दुकान बंद करके वह पैदल अपने घर जा रहा था। अभी वह अपने घर से कुछ पहले पहुंचा ही था कि घोरावल से रावर्ट्सगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।  राहगीरों की सूचना पर एसओ संजय पाल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। एसओ का कहना है कि मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed