फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident: Roadways bus collided with a tempo full of passengers, woman killed, eight injured

Sonebhadra Accident: सवारियों से भरी टेंपो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दो बच्चों समेत आठ घायल

Tue, 04 Jul 2023 04:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

मिर्जापुर निवासी चालक सुरेंद्र कुमार यादव मधुपुर कस्बे से सवारी लेकर मंगलवार की दोपहर में अहरौरा के लिए रवाना हुआ। बट्ट गांव के पास टेंपो रोककर वह एक सवारी को उतारने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident: Roadways bus collided with a tempo full of passengers, woman killed, eight injured
Sonebhadra Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के बट्ट कुंआ गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार महिला की मौत हो गई। उसके पति और दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए। सभी को मधुपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी पहुंचे CM Yogi: वाजिदपुरा सभा स्थल का किया निरीक्षण, PM के बनारस दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी चालक सुरेंद्र कुमार यादव मधुपुर कस्बे से सवारी लेकर मंगलवार की दोपहर में अहरौरा के लिए रवाना हुआ। बट्ट गांव के पास टेंपो रोककर वह एक सवारी को उतारने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे और सूचना पुलिस काे दी। टेंपो सवार बंतरा निवासी धर्मेंद्र (35), उसकी पत्नी बेबी (30), पुत्री राधिका (5), पुत्र नितेश (6) और बट्ट गांव निवासी रमेश मौर्य, कनक शर्मा (30), तकिया निवासी एखलाक अहमद (40), बभनौली निवासी आदिल (35), टेंपो चालक सुरेंद्र कुमार यादव को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने सभी घायलों को मधुपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बेबी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बेबी अपने पति और बच्चों के साथ अहरौरा स्थित मायके जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस लेकर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed