फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident: Bike slipped on ballast scattered on the road, one youth died, two serious

Sonebhadra Accident: सड़क पर बिखरी गिट्टी पर फिसली बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 11 Jul 2023 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

चननी निवासी उमेश चेरो अपने साथी उपेंद्र चेरो व कचनरवा निवासी विश्वनाथ के साथ बाइक पर सोमवार की रात करीब आठ बजे चांचीकला सोननदी की तरफ से अपने घर की ओर जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के पास से सडक किनारे गिरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हुए।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident: Bike slipped on ballast scattered on the road, one youth died, two serious
Sonebhadra Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। उन्हें कोन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: चारों दिशाओं में है इस शिवलिंग का मुख, प्राचीन काल से जुड़ा है रहस्य, ये है कहानी
विज्ञापन

चननी निवासी उमेश चेरो (24) अपने साथी उपेंद्र चेरो (26) व कचनरवा निवासी विश्वनाथ (20) के साथ बाइक पर सोमवार की रात करीब आठ बजे चांचीकला सोननदी की तरफ से अपने घर की ओर जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के पास से सडक किनारे गिरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें कोन अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उमेश चेरो को मृत घोषित कर दिया।अन्य दोनों घायलों की गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed