फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Dev Deepawali will be as grand as Kashi

Sonebhadra News: काशी जैसी भव्य होगी सोनभद्र की देव दीपावली

Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Dev Deepawali will be as grand as Kashi
देव दीपावली के लिए तैयार रॉबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब। संवाद
सोनभद्र/चोपन। कार्तिक पूर्णिमा पर काशी की तरह सोनभद्र में भी देव दीपावली भव्यता के साथ मनाई जाएगी। नदी-तालाब के घाट दीपों से जगमग होंगे। आकर्षक रंगोली बनेगी। गंगा आरती सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू है। सोमवार को आयोजकों ने बैठक कर रुपरेखा को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन




रॉबर्ट्सगंज में राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली मनाई जाती है। यहां मारवाड़ी महिला और युवा मंच की ओर से दीप जलाए जाएंगे। कुल 5100 दीपों से तालाब के चारों किनारों को जगगम किया जाएगा। मंच की महिलाएं घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनाएंगी। वहीं नगर पालिका की ओर से भी 1001 दीप जलाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि देव दीपावली के लिए तालाब व घाट की सफाई कराई जा रही है। मंगलवार से इसे सजाने का कार्य भी शुरू होगा। नगर पालिका कार्यक्रम को भव्यता देने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। दूसरी ओर चोपन में सोन नदी के तट पर स्थित सोनेश्वर घाट 11000 दीपों से रोशन होगा। घाट की ओर जाने वाले मार्ग की सफाई, रंग-रोगन, सजावट का कार्य जोरों पर है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, राजा मिश्र, सुनील सिंह, महेंद्र केशरी आदि की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मौजूद रहेंगे। गंगा आरती की तर्ज पर काशी के पुरोहितों की टीम सोन की आरती भी करेगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति के महेंद्र केशरी ने बताया कि देव दीपावली के लिए घाटों को सजाने का कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार तक सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इस बार आयोजन भव्य होगा।
विज्ञापन




देव दीपावली पर जगमग होगा शिवाजी तालाब



दुद्धी। स्थानीय कस्बा के शिवाजी तालाब पर पांच नवंबर की शाम देव दीपावली पर 5100 दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य गंगा आरती भी होगी। देव दीपावली में सभी घाट पर अलग अलग संगठनों व समाजसेवियों की ओर से रंगोली से भव्य सजावट की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन, एसडीएम निखिल यादव, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अंजनी गुप्ता होंगे। आयोजक लेखपाल अरुण कनौजिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। उधर, दुद्धी कस्बा के शिवाला मंदिर स्थित गुरुद्वारा में बुधवार को देर शाम 7 बजे से 9 बजे तक शबद कीर्तन एवं पूजा पाठ का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक अजीत सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed