फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Young man hanged himself by hanging

सोनभद्र : युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Young man hanged himself by hanging
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोले में सोमवार की रात अनिल (30) ने बड़ेर से साड़ी के सहारे झूल कर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की रात अनिल ने शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा किया। पति के भय से पत्नी अपने घर से भागकर बगल के घर में छुप गई थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक अनिल ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के लोग घबरा गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर गए। मकान के अंदर युवक को साड़ी के फंदे के सहारे बड़ेर से लटकता देख लोगों के होश उड़ गए। मृतक अनिल को दो पुत्र और एक पुत्री है। उसके पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed