{"_id":"61bcd0253119d05a2a328104","slug":"sonbhadra-will-come-on-cm-22-meeting-will-be-held-in-hydil-maidan-sonbhadra-news-vns6284899122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 22 को आएंगे सोनभद्र, हाइडिल मैदान में होगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 22 को आएंगे सोनभद्र, हाइडिल मैदान में होगी सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 दिसंबर को जिले में आएंगे। नगर स्थित हाइडिल मैदान में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद संगठन से लेकर प्रशासन तक की हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मंडल स्तर पर बैठक कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में आम जनमानस का आशीर्वाद व विश्वास भाजपा के साथ है। जन विश्वास यात्रा 22 दिसंबर को चंदौली से सोनभद्र में आ रही है। 23 दिसंबर को मिर्जापुर रवाना होगी। 22 दिसंबर को यात्रा की सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। चार सत्रों में बैठक लेने के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाइडिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, चांदप्रकाश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रविंद्र नाथ पाठक, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, जिलामंत्री शंभूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, गुड़िया वर्मा, कैलाश बैसवार, अरविन्द सिंह, संतोष शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, आलोक सिंह, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, प्राणमती देवी, गीता देवी आदि रहे।
जिले में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। - टीके शिबू, डीएम।