फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra weather: The weather is pleasant due to rain, a lot of fun at the picnic spot

सोनभद्र मौसमः बारिश से मौसम खुशनुमा, पिकनिक स्पॉट पर खूब हुई मस्ती

Thu, 17 Jun 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra weather: The weather is pleasant due to rain, a lot of fun at the picnic spot
सोनभद्र। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। जंगली और पहाड़ी इलाकों में हरियाली दिखने लगी है। मारकुंडी पहाड़ी समेत कई पिकनिक स्थलों पर झरने बहने लगे हैं। इस नाते यहां भीड़ भी पहुंचने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोनांचल में बृहस्पतिवार को सोन इको प्वाइंट, धंधरौल बांध, नगवां डैम, फासिल्स पार्क, मुक्खा फाल समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ पहुंची थी। झरने के नीचे लोगों ने स्नान कर मौसम का खूब लुत्फ उठाया। सीओ राजकुमार तिवारी और नवागत कोतवाल पिकनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डाला संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत कोटा के अबाड़ी मिनी गोवा के नाम से जाना जाता है। वहां पर भी सैलानी पहुंचे थे। हालांकि बारिश के चलते कम लोग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed