{"_id":"66b67646fde4f0147b079ef3","slug":"sonbhadra-two-youths-died-in-road-accident-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दुर्घटना में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दुर्घटना में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर
Sat, 10 Aug 2024 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:35 AM IST
सार
एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बभनी थाना क्षेत्र (म्योरपुर) के नधिरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बकरीहवा निवासी जयनारायण (23) पुत्र रामजीत गोंड, सोनू (19) पुत्र शिवचरन गोंड और राजू (19) पुत्र मंगल खरवार शुक्रवार को बभनडीहा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद करीब साढ़े आठ बजे रात तीनों युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
नधिरा मंगल बाजार के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर सामने भैंस आ गई। भैंस से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सोनू और राजू को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक जयनारायण को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर हेमंत सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।