फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Three years ago, CM Yogi inaugurated, yet studies did not start

सोनभद्रः तीन साल पहले सीएम योगी ने किया लोकार्पण, फिर भी शुरू नहीं हुई पढ़ाई

Thu, 23 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Three years ago, CM Yogi inaugurated, yet studies did not start
गुरुमुरा (कोटा)स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज का भवन - फोटो : SONBHADRA
तीन साल पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के चोपन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के परासपानी में बने राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा (कोटा) का लोकार्पण किया था। इसके बावजूद अब तक कॉलेज में पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

16 बिस्वा में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से परासपानी में 26 दिसंबर 2015 को तत्कालीन सपा सरकार में इस कॉलेज का भूमि पूजन हुआ था। आदिवासी बच्चों के पठन-पाठन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया था। वर्षों से बनकर तैयार कॉलेज में कक्षा छह से लेकर बारह तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक दर्जन से अधिक कमरे निर्मित हैं। कॉलेज में नई तकनीक से बनकर तैयार प्रयोगशाला और विज्ञान वर्ग, कला वर्ग व वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं हैं लेकिन संचालन के पूर्व ही कॉलेज की सीढ़ियां, फर्श और दीवारें टूटने लगी हैं। सात जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉलेज का लोकार्पण किया था। इसके बावजूद कॉलेज का संचालन शुरू न होने से लोगों की सारी उम्मीद अब टूट रही है।
विज्ञापन

कई गांवों के बीच है एकमात्र इंटर कॉलेज
कोटा ग्राम पंचायत व आसपास के इलाकों में तीन दर्जन आठवीं तक के विद्यालय हैं, लेकिन इंटर कॉलेज एक भी नहीं है। एक इंटर कॉलेज दीनदयाल आश्रम पद्धति जवारीडाड़ में है। वहां सीटों के आधार पर ही एडमिशन हो पाता है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अधिकतर अभिभावक धनाभाव के कारण अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा के संचालन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद शिक्षकों की नई नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से संचालन आरंभ करा दिया जाएगा। - रविशंकर, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed