सोनभद्र : 38 लाख के गांजा के साथ तीन अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घिवही रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को घेराबंदी कर एएसपी ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांजा लेकर जा रहे ट्रक के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा।
पकड़े गए अंतर्राजीय तस्करों की निशानदेही पर ट्रक के डाला में बोरों में छिपाकर रख्रे तीन क्विंटल 80 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गांजा की कीमत करीब 38 लाख है। पूछताछ के बाद तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की प्रात: जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उड़ीसा से ट्रक पर गांजा लोड कर बिहार के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा है। घिवही रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने झारखंड की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही ट्रक खड़ा कर चालक समेत उस पर सवार तीन लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में तिरपाल की नीचे 13 बोरे छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया। तौल कराने पर एक बोरे में 20 किलो व शेष 12 बोरो में 30-30 किग्रा गांजा था।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए वकील यादव निवासी चई छपरा जनपद बलिया, गौरीशंकर यादव बनकट जनपद भोजपुर बिहार और सुजीत कुमार यादव निवासी हवासपुर जनपद भोजपुर आरा बिहार के खिलाफ थाना विंण्ढमगंज में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। एसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।