फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Three inter-state smugglers arrested with a ganja worth 38 lakh

सोनभद्र : 38 लाख के गांजा के साथ तीन अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 10:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Three inter-state smugglers arrested with a ganja worth 38 lakh
गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के घिवही रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को घेराबंदी कर एएसपी ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह और  क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांजा लेकर जा रहे ट्रक के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा। 

विज्ञापन


पकड़े गए अंतर्राजीय तस्करों की निशानदेही पर ट्रक के डाला में बोरों में छिपाकर रख्रे तीन क्विंटल 80 किग्रा गांजा बरामद हुआ।  गांजा की कीमत करीब 38 लाख है। पूछताछ के बाद तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की प्रात: जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उड़ीसा से ट्रक पर गांजा लोड कर बिहार के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा है। घिवही रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने झारखंड की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही ट्रक खड़ा कर चालक समेत उस पर सवार तीन लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में तिरपाल की नीचे 13 बोरे छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया। तौल कराने पर एक बोरे में 20 किलो व शेष 12 बोरो में 30-30 किग्रा गांजा था। 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए वकील यादव निवासी चई छपरा जनपद बलिया, गौरीशंकर यादव बनकट जनपद भोजपुर बिहार और सुजीत कुमार यादव निवासी हवासपुर जनपद भोजपुर आरा बिहार के खिलाफ थाना विंण्ढमगंज में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। एसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed