{"_id":"63f7b363e7fca02153000c33","slug":"sonbhadra-threatened-by-calling-cug-number-of-sp-and-co-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : एसपी और सीओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकाया, अपशब्द कहे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : एसपी और सीओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकाया, अपशब्द कहे, केस दर्ज
Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बाद अब एसपी, सीओ और थानेदार के नंबर पर फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने पुलिस को अपशब्द भी कहे। इस काल के बाद महकमे में खलबली मच गई। इस मामले में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने नंबर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। कुछ देर में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
देर शाम अलग-अलग समय में एक मोबाइल नंबर से एसपी और प्रभारी निरीक्षक घोरावल के सीयूजी नंबर पर फोन आया। जिस समय एसपी के सीयूजी पर फोन आया, उस समय फोन पीआरओ विश्वनाथ प्रताप सिंह के पास था। आरोप है कि कॉल करने वाले युवक ने करमा थाना से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए धमकी देने के साथ ही पुलिस को अपशब्द भी कहा।
विज्ञापन
अभी पुलिस इस नंबर से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई थी कि शाहगंज में मौजूद प्रभारी निरीक्षक घोरावल के सीयूजी पर फोन आया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने काल रिसीव किया तो उन्हें धमकी दी गई। उन्होंने कुछ कहना चाहा तो उन्हें अपशब्द भी कहे गए। सीओ संजीव कटियार को भी फोन कर धमकाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक घोरावल की तरफ से घोरावल थाने में और एसपी के पीआरओ की तरफ से राबटर्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस से नम्बर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली एसएसआई ऐश खां ने बताया कि आरोपी सन्देश मौर्य निवासी मुहम्मदपुर चुनार मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।