फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: There will be relief from the shortage of urea, 437 MT of urea reached the district

सोनभद्रः यूरिया की किल्लत से मिलेगी निजात, जिले में 437 एमटी यूरिया पहुंची

Sun, 08 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: There will be relief from the shortage of urea, 437 MT of urea reached the district
सोनभद्र। जिले में बारिश के बाद धान की फसलों में छिड़काव के लिए यूरिया की खेप पहुंचने लगी है। रविवार को करीब 437 मीट्रिक टन यूरिया को सहकारी समितियों पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि इससे किल्लत पर काफी हद तक रोक लगेगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से चारों नदियों, जलाशयों, तालाबों, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के बाद किसान धान की खेती में जुट गए हैं। लेकिन, जिले के 73 सहकारी समितियों में विंढमगंज, महुली, मेदनीखाड़, कोहड़ा, बट बंतरा, वैनी, परासी, नौडिहा, जुगैल, किरविल, अनपरा, मुर्धवा, बघाडूं, झारो, दुद्वी समेत दो दर्जन से अधिक समितियों पर यूरिया न होने से किसान परेशान हो गए हैं। मजबूरी में किसानें को महंगी दर पर दुकानों से यूरिया खरीदकर खेतीबारी करने को मजबूर हैं। हालांकि समितियों पर सस्ते दर पर किसानों को यूरिया जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व डीएम ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को एक रैक यूरिया जिले में उपलब्ध कराने के लिए पत्रचार किए थे। उसी के क्रम में जिले में 437 एमटी यूरिया की खेप पहुंच गई है और संभावना जताई रही है कि जल्द ही और यूरिया पहुंचेगी। रविवार को सहकरिता विभाग यूरिया समितियों पर भिजवाने में जुटा रहा, ताकि किसानों को मिल सके। पहले उन समितियों पर उर्वरक भेजा जा रहा है, जहां पर एक छटाक भी यूरिया नहीं है।
विज्ञापन

जिले की समितियों पर जरूरत के अनुसार किसानों को यूरिया मिले, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। 437 मीट्रिक टन यूरिया आई, जिसे समितियों पर भेजा जा रहा है। - टीएन सिंह एआर कोआपरेटिव सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed