फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The lowest rainfall in August this year

सोनभद्रः इस साल अगस्त महीने में सबसे कम हुई बारिश

Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The lowest rainfall in August this year
सोनभद्र। जिले में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की खेती किए किसानों को काफी राहत मिली है। आगामी पांच दिनों तक आंशिक रूप से बदली रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना को देखते हुए भी किसान खुश है। उनका कहना है कि यह बारिश धान की खेती के लिए सोने पर सुहागा है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल अगस्त महीने में सबसे कम बारिश हुई है। इससे धान लगे खेत में दरारें पड़ गई थी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही सोनभद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि जून माह में औसत करीब 104.5 मिलीमीटर बारिश होता था। लेकिन इस साल लॉकडाउन की वजह से जून माह में औसत से करीब ढ़ाई गुना 297 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई महीने में उससे कम 203 मिलीमीटर बारिश हुई। 26 अगस्त तक जिले में 106.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया। एक जून से 26 अगस्त तक करीब 606.2 मिलीमीटर बारिश हुआ है। आंकड़ों के हिसाब से जून माह की तुलना में अगस्त माह में अब तक आधे से भी कम बारिश हुई है। पिछले साल जुलाई एवं अगस्त महीने में इससे कम बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से आंकड़ों के अनुसार आगामी पांच दिनों तक जिले में आंशिक रूप से बदली रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा आगामी दो दिन दक्षिणी/पूर्वी और अंतिम तीन दिन दक्षिणी/पश्चिमी रहने और गति 07 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा (मध्यम) रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राबट्र्सगंज ब्लॉक के किसान तपेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश, अनिल मौर्य, मदन केशरी आदि का कहना है कि दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed