फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The dead body of the old man who came out from the house towards the field was found in the well

सोनभद्रः घर से खेत की ओर निकले वृद्ध का शव कुएं में उतराया मिला

Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The dead body of the old man who came out from the house towards the field was found in the well
सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी राजेंद्र (58) उर्फ रजल विश्वकर्मा का शव बुधवार की रात करीब 11 बजे गांव में ही खेत के कुएं में उतराया मिला। मृतक के पुत्र नीरज विश्वकर्मा का कहना है कि पिता रात में खाना खाने के बाद घर से निकले थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हम सभी समझे कि वह शौच के लिए जा रहे हैं, लेकिन करीब आधा घंटा तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि राजेंद्र को गांव में कुएं की ओर जाते देखा गया था। इस पर जब परिजन कुएं के पास जाकर अंदर देखा तो राजेंद्र का शव कुएं में उतराया मिला। शव उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने खुद शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी रायपुर विश्वज्योति राय ने बताया कि राजेंद्र ने आत्महत्या किया या फिर कोई और वजह है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed