फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

धूमधाम से निकली प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा

Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में नौ दिनों तक चले श्रीरामचरित मानस नवाह्न महायज्ञ के समापन पर रविवार को धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर में शोभायात्रा निकलने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रुक कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल भूदेवों को जलपान कराया। इससे पहले आरटीएस क्लब में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शनिवार की सत्संग सभा में मानस मर्मज्ञों ने प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक पर प्रवचन किया।
विज्ञापन

साथ ही प्रभु श्रीराम के चरित्रों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। सुबह श्रीराम दरबार की विधि विधान से पूजन और आरती की गई। सुबह 10 बजे भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में पहले 111 भूदेवों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बड़ी संख्या में नगर वासियों ने प्रसाद लिया। इसके बाद नगर में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आगे भजन कीर्तन करते हुए गायक कलाकार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed