फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

प्रभारी मंत्री और बसंल के आगमन पर आई पटरियों की याद

Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। सिविल लाइंस रोड स्थित नगरपालिका अध्यक्ष के होटल परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता संगम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के आगमन तय होने के साथ ही रोड की पटरियों के दिन भी अचानक से बहुर गए हैं। सिविल लाइंस रोड और मेन चौक-चंडी तिराहा रोड के पटरियों के इंटरलाकिंग का एक साल से रुका कार्य और खोद कर छोड़ी गई उत्तरी पटरी पर रविवार की सुबह अचानक सोलंग का चूरा भरने का काम शुरू हुआ तो लोग चौंक उठे, जबकि इसके लिए एक साल पूर्व ही एक करोड़ का टेंडर कराया गया था और शासन स्तर से पहली किस्त 50 लाख रुपये भेज भी दी गई थी।
विज्ञापन

पिछले साल 12 मार्च को जिला प्रशासन को भेजी गई प्रगति रिपोर्ट में बताया गया कि बढ़ौली चौराहा से गायत्री लाज के सामने तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पटरी पर इंटरलाकिंग कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है, जबकि वास्तव में नगर पालिका अध्यक्ष से जुड़े सवेरा होटल की तरफ की पटरी का काम तो पूरा कर लिया गया, लेकिन गायत्री लाज के तरफ वाली पटरी को खोद कर छोड़ दिया गया। इससे जल जमाव, कीचड़ की समस्या तब से लेकर अब तक लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। इसके साथ ही जिम्मेदार भी बेपरवाह बने रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सवेरा होटल परिसर में होने वाले कार्यकर्ता संगम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी के आगमन का कार्यक्रम तय हुआ तो अचानक से नगरपालिका का अमला सक्रिय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed