फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

नगर में कागज पर जलाए जा रहे अलाव

Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सिर्फ कागज पर अलाव जलाए जा रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दिन प्रति दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन सिर्फ चुनिंदा जगहों पर अलाव जलवा कर औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि 70 जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में अलाव जलाए जा रहे स्थानों की पड़ताल करने पर स्थिति उलट मिली। नगर के हर्ष नगर, राबर्ट्र्सगंज कोतवाली के पीछे, अशोक नगर सहित कई मोहल्ले में अलाव नहीं जल रहा है। पड़ताल के दौरान महिला थाना, गुरुद्वारा, कांशीराम आवास, पुराना जिला अस्पताल के पास, सेल्टर हाउस के पास, चंडी तिराहा, घोरावल बस स्टैंड के पास अलाव जलता नहीं मिला। विकास नगर के सचिदानंद पांडेय ने बताया कि नगर पालिका की ओर से अलाव के लिए लकड़ी सीमित मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अलाव नहीं जल पा रहा है। अशोक नगर के अरविंद का कहना है कि कड़ाके की ठंड में कोतवाली के पीछे अलाव जलवाने की मांग की गई। लेकिन अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ब्रह्मनगर के धर्मेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि ब्रह्मनगर में सभी गलियों में अलाव नहीं जल रहा है। शीतला मंदिर चौक नीरज केजरीवाल का कहना है कि मेन चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन को सांई चौक सहित अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed