फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

बियाही बेटियां जाएंगी कैसे, किसानों पर अभी कर्जे बहुत हैं

Sat, 28 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। मित्र मंच फाउंडेशन की ओर से प्रसिद्ध शायर मिर्जा गालिब की जयंती शुक्रवार की रात राबर्ट्सगंज के एक होटल परिसर में मनाई गई। इसमें मुशायरा व कवि सम्मेलन हुआ। इसमें खुमार देहलवी ने अपने शेर के जरिए किसानों के दर्द को बयां किया। उनका शेर बियाही बेटियां जाएंगी कैसे, किसानों पर अभी कर्जे बहुत हैं, लोगों ने खूब सराहा।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, विजय जैन, अध्यक्ष विकास वर्मा व अन्य ने गालिब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया। फिर जगदीश पंथी ने सरस्वती वंदना एवं कासिम नदीमी ने नात-ए-पाक पेश किया। जमील खैराबादी का शेर मैं क्या बताऊं, क्या सरे बाजार हो गया, इंसानियत का खून ही इस बार हो गया सराहा गया। शमीम गाजीपुरी ने उनकी जिस सिम्त भी नजर जाए, रोशनी-रोशनी बिखर जाए, हसन सोनभद्र ने कब रहा शाह-ए-सुखन महदूद पैमानों के बीच, गालिबन गालिब रहा गालिब गजल ख्वानों के बीच शेर सुनाया। पंडित प्रेम बरेलवी ने उसकी नजरों में था उतर भी गया, जी रहा हूं मैं और मर भी गया, विकास वर्मा ने मुल्क को तकसीम कुछ शफ्फाफ चोलों ने किया और हमारे आपसी नफरत के बोलों ने किया शेर सुनाया। कलीम दानिश की गजल जैसे सुना है मैंने हुकूमत का फैसला, दिल मेरा कर रहा है बगावत का फैसला और कासिम नदीमी ने फिर न दुनियां से मुझे कोई भी शिकवा होता, काश अपना भी कोई चाहने वाला होता गजल सुनाया। नूरी परवीन ने रुखसत के वक्त एक झलक और देख लूं, महशर में फिर मुझे तेरा दीदार हो न हो गजल पेशकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed