फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कराई जाएं मुहैया

Sat, 28 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। भारत सरकार व प्रदेश सरकार की चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाय। बेहतर जन स्वास्थ्य योजनाएं बनाकर लोगों के जन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। काम करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाय। कामचोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संबंधी टीकाकरण के साथ ही सभी योजनाओं का समयबद्ध तरीके से बैठके कराते हुए जन स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी रूप दिया जाय। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद प्रभारी अधिकारी सीएचसी व पीएचसी को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुचाया जाय। सीएमओ प्रथम दृष्टया अपने स्तर से अपने अधीनस्थों की जिम्मेदारी तय करें, जो अधीनस्थ नियंत्रण से बाहर दिखें, तो उसके खिलाफ जिला स्वास्थ्य समिति से प्रस्ताव पास कराते हुए कार्रवाई की जाय।बैठक में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed