फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

2060 लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काट रहे चक्कर

Sat, 28 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। लेखपालों के कामकाज ठप करने का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी तहसील में आय/जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 2060 से अधिक आवदेन पत्र डंप है। आवेदक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले कई दिनों से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने से खफा लेखपाल कामकाज बंद कर दिए है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने लेखपालों से बात कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किए। लेकिन लेखपालों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। लेखपालों का कहना था कि प्रशासन उनकी मांगें पूर्ण कराने मेें सहयोग करने की बजाय मनमाने ढंग से उन लोगों पर कार्रवाई कर आवाज दबाने का कार्य कर रहा है। लेखपालों के रूख देख अधिकारी चुप होकर वापस चले गए। लेखपालों के कामकाज ठप करने से आय/जाति प्रमाण पत्र तक नहीं बन पा रहा। भूमि संबंधित शिकायती पत्रों का भी निस्तारण लंबित है। सदर तहसील के एसडीएम यमुना धर चौहान की मानें तो करीब 1200 आय/जाति प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित है। वहीं घोरावल प्रकाश चंद्र के मुताबिक लगभग 400 आवेदन पत्र लंबित है। दुद्धी एसडीएम सुशील यादव का कहना है कि 460 लोगों ने आय/जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पत्र जमा किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed