फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

रोक के बावजूद कई उम्मीदवारों को निकाला जुलूस

Thu, 26 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। प्रशासन के रोक के बावजूद आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए कई प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में पर्चा दाखिल करने नामाकंन स्थल पर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सदर तहसील में रिटर्निगं आफिसर राकेश सिंह के समक्ष चोपन नगर पंचायत के उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया। दुद्धी तहसील में नगर पंचायत रेणुकूट के लिए बीजेपी उम्मीदवार समेत तीन प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

सदर तहसील में नायब तहसीलदार कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष बीजेपी प्रत्याशी सत्यप्रकाश तिवारी ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, चेयरमैन राबट्र्सगंज वीरेंद्र जायसवाल, गोविंद यादव, इं. रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, सुनील सिंह, राजेश अग्रहर्रि जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, महेंद्र केशरी, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं निर्दल प्रत्याशी सुशील, विजय कुमार, सत्यदेव, स्वतंत्र साहनी और कमला ने भी नामाकंन पत्र दाखिल किया। दुद्धी: दुद्धी तहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार कक्ष में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट के पद हेतु चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने बताया कि ममता सिंह, निशा सिंह, भाजपा के प्रत्याशी शारदा खरवार ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed