फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील

Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने मुस्लिम धर्म गुरुओें के साथ समन्वय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया। इसमें डीएम एस. राजलिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी से जिले में अमन चैन कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत एक संवैधानिक देश है। जिले के नागरिकों का भी दायित्व है कि जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए जिले में अमन-चैन कायम रखने में सकारात्मक माहौल बनाये रखें। 27 दिसंबर को किसी भी समाज को किसी भी प्रकार के, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो या आपसी मेल-जोल में गिरावट का अंदेशा हो, कोई भी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरूओं से पूर्व में मिले शांति एवं कानून व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 27 दिसंबर को किसी भी प्रकार कोई ऐसा आयोजन नहीं करेंगे, जिससे किसी भी धर्म को मानने वालो को कोई दिक्कत हों। उन्होंने बारी-बारी से धर्मगुरूओं से वार्ता की और जिले में अमन-चैन कायम रखने में अपेक्षित मदद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed