फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

पारा लुढ़का गलन बढ़ी, अलाव की व्यवस्था नहीं

Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहा। दिन में भी कोहरे के चलते वाहन हेड लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते रहे। वहीं, जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर अलाव तक का प्रबंध नहीं किया गया है। पूरे दिन चले बर्फीली हवा चलने और गलन से रेलवे और बस यात्रियों का हाल बेहाल रहा। दोनों जगह यात्री ठिठुरते हुए देखे गए। ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के समस्त विदय़ालय 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गये हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद सर्द हवा चलने लगी। रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन के साथ ही नगर के चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग ठंड से बेहाल रहे। दिन में भी अधिकांश समय तक वृद्ध, बच्चे घरों में दुबके रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि कामकाजी लोग सुबह के वक्त ठिठुरते हाल में दफ्तर पहुंचे। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर तक कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं कक्षा नौ से 12 और डिग्री कॉलेज सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक खोले जा रहे हैं। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए आए उदय सिंह निवासी डाल्टेनगंज झारखंड और कोन की रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास अलाव जलाने के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। यहां सिर्फ एक स्थान पर अलाव जल रहा है, जो यात्रियों के लिए नाकाफी है। कम्हरिया वैनी की फूलवा देवी ने कहा कि यात्री कक्ष खुला है, यहां ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कोई ट्रेन विलंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed