फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

गोरखपुर को हराकर सोनभद्र ने विजेता कबड्डी

Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी में पांच दिवसीय प्रांतीय खेलकूद कार्यक्रम का शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में आदिवासियों ने अपनी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन की शुरूआत आदिवासियों की पारंपरिक पूजा के साथ शुरू किया गया। इस दौरान आदिवासियों के समूह ने पूजा किया। इसके बाद अन्य प्रांतों से टीमों ने मार्च पास्ट और सलामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों के माथे चंदन सहित बैज और बिरसामुंडा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कबड्डी गोरखपुर और सोनभद्र के बीच खेला गया। मैच में सोनभद्र की टीम 11-10 से विजयी हुई। इसके बाद अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीराम पाल क्षेत्र संगठन मंत्री अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख और विशिष्ट अतिथि टीवी राव अल्ट्राटेक के यूनिट प्रमुख व एनटीपीसी महाप्रबंधक गिरीश चंद्र रहे। इस दौरान संस्थान के संरक्षक विरेंद्र नारायण शुक्ल मौजूद रहे। विमल कुमार सिंह प्रांत टोली सदस्य, हृदय नारायण प्रांत सह मत्री, राम बच्चन उरांव खंड प्रमुख चतरा, लक्ष्मीपती अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख, आनंद प्रांत सह संगठन मत्री, सहित अमरदेव पांडेय, राम प्रकाश पांडेय, सूर्यकांत दुबे, जिला प्रचारक ओम प्रकाश, सतवन सिंह, प्रमोद दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा व कृष्ण गोपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed