फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

झारखंड बार्डर पर पुलिस फोर्स ने की कांबिंग

Wed, 27 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
विंढमगंज। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार को कई थानों की पुलिस ने पीएसी फोर्स के साथ बार्डर पर कांबिंग की। सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को झारखंड प्रांत के बंशीधर नगर में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चुनावी सभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर भी दोनों प्रांत के पुलिस के बीच वार्ता हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की बंशीधर नगर के जंगीपुर में और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा बंशीधर नगर के सर्वेश्वरी समूह आश्रम के पास गोसाई बाग में होगी। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विंढमगंज, प्रभारी निरीक्षक क्राइम थाना कोन, थानाध्यक्ष म्योरपुर, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर, प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी व एक प्लाटून सीआरपीएफ व तीन प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना विंढमगंज अंतर्गत ग्राम धरतीडोलवा, बुटबेढवा, मुड़ीसेमर से पटेल नगर, मेदनीखाण बॉर्डर तक कांबिंग की गई। वहीं सटे राज्य झारखंड के जनपद गढ़वा थाना नगर उंटारी के के थाना प्रभारी शिबू सोरेन के साथ संयुक्त गहन कांबिंग झारखंड के ग्राम जमुई, गंगटी, बिलासपुर व थाना धुरकी के मकरी व घघरी ग्राम के बॉर्डर पर कांबिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed