फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

जन-जन के सहयोग से होगा बनवासी समागम

Thu, 21 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
बभनी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज चपकी कारीडाड़ में सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक जेसी विमल कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम जन-जन के सहयोग से किया जाएगा। कारीडाड़ में हुई पत्रकार वार्ता ने उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 145 वी जंयती अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम पूरे देश में मना रहा है। 29 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वनवासी समागम में आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। वनवासी समागम में 610 गांवों से एक लाख वनवासी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि 21 नवंबर से 24 नवंबर तक संपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए 3500 स्वयं सेवक व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 25 से 26 नवंबर तक प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 27 से 28 नवंबर तक क्रांति कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश के एक हजार पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed