फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Sun, 17 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
दुद्धी । हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी-हाथीनाला मार्ग खोखा मोड़ के पास रविवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक किशोर समेत दो घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप को छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर हाथीनाला पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी दुद्घी ले गई। डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को भर्ती कर उपचार शुरू किया। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी राहुल चौरसिया 26 पुत्र विनोद चौरसिया, नीतीश कुमार 14 निवासी सरई गढ़ थाना रायगढ़ निवासी छत्तीसगढ़ के साथ खोवा लेकर बाइक से दुद्धी जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कुछ दूर पिकअप खड़ा कर चालक फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी दुद्घी पहुंची, लेकिन रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed