{"_id":"613f885e8ebc3ef9761d42df","slug":"sonbhadra-solve-the-problems-of-women-sp-reviewed-the-work-of-women-beat-police-officers-sonbhadra-news-vns6113926104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः महिलाओं की समस्याओं का कराएं समाधान, एसपी ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः महिलाओं की समस्याओं का कराएं समाधान, एसपी ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में मिशन शक्ति की समीक्षा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने एवं उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को पुलिस लाइंस चुर्क में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थानों पर आवंटित महिला बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। महिलाओं और छात्राओं की समस्याओं को सुन कर दूर कराने का निर्देश दिया।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में चेतना और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सहभागिता को बढ़ाना है। महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान करने के लिए जिले में 51 महिला बीट बनाई गई हैं। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के गांवों/बीटों में स्थापित मिशन शक्ति कक्ष में नियमित रूप से जाकर बालिकाओं/महिलाओं से संवाद करें। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि बीट अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की प्रभावशाली महिलाओं/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/एनजीओ आदि से लगातार समन्वय स्थापित कर महिलाओं को जागरूक करें। एएसपी नक्सल डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्राओं से वार्ता करें व उन्हें बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न कानूनी धाराओं एवं नियमों व महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दें। डीपीओ अजीत सिंह, महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र नीतू सिंह, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ मनोज कुमार राय, महिला थाना प्रभारी संतू सरोज आदि मौजूद रहे।
महिलाओं के प्रति बदलनी होगी सोच
रेणुकापार के कनहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में छात्राओं सहित गांव की महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कई जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि ओबरा सीओ भास्कर वर्मा ने कहा कि समाज व पुरुष वर्ग को बालिकाओं व महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी अनीता सिंह, ग्राम प्रधान धनेश जायसवाल आदि की उपस्थिति रही।