फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Ashish selected in National level competition of National Children's Science Congress

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सोनभद्र का आशीष चयनित

Tue, 02 Feb 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Ashish selected in National level competition of National Children's Science Congress
म्योरपुर। बभनी ब्लाक के चपकी के छात्र आशीष कुमार ने बाल वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद संयोजक विमल भाई ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से बनवासी सेवा आश्रम में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यक्रम का संयोजन पिछले दो दशकों से आयोजन करता आ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण जनपद व राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट की प्रस्तुति आनलाइन की गई थी। आशीष की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति कमाल की रही। जिसके कारण उसे राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया। आशीष राजकीय इंटर कालेज, चपकी में कक्षा नौवीं का छात्र है। मुख्य विषय सतत जीवन के लिए विज्ञान में सतत जीवन के लिए प्रौद्योगिकी-बायोगैस की उपयोगिता और महत्व पर प्रस्तुत प्रोजेक्ट बेहतरीन था। आशीष के चयनित होने पर प्रधानाचार्य दिल मोहम्मद, शिक्षक जितेंद्र, सर्वजीत भाई, प्रदीप सिंह और राज्य समन्वयक सत्येंद्र सिंह, देवनाथ आदि खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed