फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Policemen will go to village three days a week, initiative to curb women crime

सोनभद्रः सप्ताह में तीन दिन गांव जाएंगी पुलिसकर्मी, महिला अपराध पर अंकुश लगाने की पहल

Thu, 26 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Policemen will go to village three days a week, initiative to curb women crime
सोनभद्र में महिलाओं से जुड़े अपराध पर अंकुश लगाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन से चार महिला बीट स्थापित की जाएगी। बीट में उपलब्धता के आधार पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। बीट में शामिल पुलिसकर्मी सप्ताह में दो से तीन दिन गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करने के साथ ही उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगी। महिला हिंसा से जुड़े मामलों की त्वरित सूचना थाने पर देकर जरूरी कानूनी कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन

नक्सल प्रभवित सोनभद्र का अधिकांश क्षेत्रफल जंगलों और पहाड़ों से आच्छादित है। इन इलाकों में नाममात्र केलोग ही पढ़े लिखे हैं। इस नाते अक्सर मारपीट समेत अन्य घटिनाएं घटित होती रहती है। सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से जुड़े भी अपराध घटित होते हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए थाने और पुलिस चौकियों का चक्कर लगाना पड़ता है। हालांकि इससे निजात दिलाने के लिए पुलिस महकमे ने प्रत्येक थाना क्षेत्र के तीन से चार महिला बीट स्थापित करने का निर्णय लिया है। महिला सिपाही अपने-अपने बीट वाले गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याएं दूर करेगी। गंभीर प्रकरणों को थानाध्यक्षों के समक्ष ले जाकर उचित कार्रवाई कराएंगी। एसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर कितनी महिला सिपाही तैनात है, इसकी रिपोर्ट तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में तीन से चार महिला बीट स्थापित होगा। बीट में उपलब्धता के आधार पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। बीट में शामिल पुलिसकर्मी सप्ताह में दो से तीन दिन गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करने के साथ ही उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगी। महिला हिंसा से जुड़े मामलों की त्वरित सूचना थाने पर देकर जरूरी कानूनी कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed