फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

वन विभाग ने पेढ़ के जंगल से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
घोरावल। डीएफओ मिर्जापुर के निर्देश पर कैमूर वन्य क्षेत्र के घोरावल वन रेंज के पेढ़ के जंगल में दूसरे दिन सोमवार को भी जंगल की जमीन को खाली कराया गया। यहां दो दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में जंगल की करीब 15 हेक्टेयर भूमि को जेसीबी मशीन की मदद से खाली कराया। खाली कराई गई भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा। वन्य जीव रक्षक व पेढ़ बीट प्रभारी नीटू शर्मा ने बताया कि पेढ़ के जंगल में आधे दर्जन लोगों ने करीब बीस हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर उस पर खेती की गई है और घरों का निर्माण कराया है। इन लोगों को कई बार नोटिस और चेतावनी देकर वन भूमि खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन ये लोग जमीन पर कब्जा किए रहे। रविवार और सोमवार को दर्जन भर वनकर्मी जेसीबी मशीन के साथ पेढ़ के जंगल में पहुंचे। वहां जेसीबी मशीन की मदद से रविवार को दस हेक्टेयर और सोमवार को 5 हेक्टेयर वन भूमि को खाली कराया गया। जेसीबी से जमीन में बोई गई सरसो इत्यादि की फसल को काटकर वन भूमि को खाली कराया। इसके अलावा वहां बने दो घरों को भी गिराया गया। बताया कि घोरावल वन क्षेत्र में जंगल की अतिक्रमित की गई भूमि को खाली कराने का अभियान जारी रहेगा। खाली कराई गई जमीन पर पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सरजू प्रसाद, वन दारोगा अंजनि मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, पप्पू, अनिल मौर्या इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed