{"_id":"6517f382f2ae496aaf000ee5","slug":"sonbhadra-news-man-sets-net-for-fishing-gets-entangled-and-drowns-dies-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र न्यूज: मछली पकड़ने के लिए लगाया जाल, खुद ही फंसकर डूब गया शख्स; गहरे पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र न्यूज: मछली पकड़ने के लिए लगाया जाल, खुद ही फंसकर डूब गया शख्स; गहरे पानी में डूबने से मौत
Sat, 30 Sep 2023 03:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 30 Sep 2023 03:38 PM IST
सार
जुगैल के टोला बहेराडांड़ निवासी राजमन खरवार (50) शुक्रवार को घर के पास से गुजर रही बिजुल नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाकर वह नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया।
विज्ञापन
सोनभद्र न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जुगैल थाना क्षेत्र के बहेराडांड गांव के पास शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान बिजुल नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मछली पकड़ने के लिए नदी में लगाए गए जाल में वह खुद फंसकर उलझ गया। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वीडियो वायरल: मिर्जापुर के इस हैंडपंप से पानी की जगह निकल रही आग, बुझाने के बाद भी नहीं बुझ रही
विज्ञापन
जुगैल के टोला बहेराडांड़ निवासी राजमन खरवार (50) शुक्रवार को घर के पास से गुजर रही बिजुल नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाकर वह नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया। काफी कोशिश की, लेकिन जाल से बाहर नहीं आ सका। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, मगर तब तक वह नदी के गहरे पानी में समा गया था। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन