{"_id":"6517dc4c1f2e6146e508fee5","slug":"video-viral-fire-coming-out-instead-of-water-from-this-hand-pump-of-mirzapur-not-getting-extinguished-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: मिर्जापुर के इस हैंडपंप से पानी की जगह निकली आग, लोगों ने बताया-आखिर ऐसा क्यों हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: मिर्जापुर के इस हैंडपंप से पानी की जगह निकली आग, लोगों ने बताया-आखिर ऐसा क्यों हुआ?
Sat, 30 Sep 2023 02:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:34 PM IST
सार
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक हैंडपंप से आग निकलती दिख रही है। आग लगने के बाद बुझाने का काफी प्रयास किया गया पर आग नहीं बुझी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल: मिर्जापुर के इस हैंडपंप से पानी की जगह निकल रही आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव के दुबेपुर मौजा में हैंडपंप रिबोर से शनिवार को अचानक गैस निकलने लगी। माचिस जलाने पर आग लग गई। जो बुझाने के बाद भी नहीं बुझ रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मरीज ज्यादा-आंकड़े कम: कोरोना की तरह डेंगू के आंकड़े भी छिपा रहा स्वास्थ्य महकमा, सेहत से खिलवाड़ क्यों?
विज्ञापन
गांव निवासी हरिशंकर यादव ने बताया की दो दिन पूर्व हैंडपंप रिबोर हुआ था। शुक्रवार शाम को मिस्त्री रिबोर में हैंडपंप फिट करने पहुंचे। बोर से अजीब प्रकार की महक आ रही थी। मिस्त्री ने माचिस जलाया तो रिबोर में आग लग गई। आग लगने के बाद बुझाने का काफी प्रयास किया गया पर आग नही बुझी। फिर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
दो दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो
फैक्ट चेक के दौरान पाया गया कि मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गांव में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बोरिंग और सोलर लाइट आदि लगवाने का काम हो रहा है। इसी दौरान उक्त बोर से गैस निकलने लगी थी। अब सब कुछ ठीक है और हैंडपंप भी लगा दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में ऐसी घटना का होना आम बात है।