सोनभद्र न्यूज: मछली पकड़ने के लिए लगाया जाल, खुद ही फंसकर डूब गया शख्स; गहरे पानी में डूबने से मौत
जुगैल के टोला बहेराडांड़ निवासी राजमन खरवार (50) शुक्रवार को घर के पास से गुजर रही बिजुल नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाकर वह नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुगैल थाना क्षेत्र के बहेराडांड गांव के पास शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान बिजुल नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मछली पकड़ने के लिए नदी में लगाए गए जाल में वह खुद फंसकर उलझ गया। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- वीडियो वायरल: मिर्जापुर के इस हैंडपंप से पानी की जगह निकल रही आग, बुझाने के बाद भी नहीं बुझ रही
जुगैल के टोला बहेराडांड़ निवासी राजमन खरवार (50) शुक्रवार को घर के पास से गुजर रही बिजुल नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाकर वह नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया। काफी कोशिश की, लेकिन जाल से बाहर नहीं आ सका। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, मगर तब तक वह नदी के गहरे पानी में समा गया था। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।