फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: new mode in the case of Pipri chairman

सोनभद्र : पिपरी चेयरमैन पर हुए मुकदमे में आया नया मोड

Sun, 29 Nov 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: new mode in the case of Pipri chairman
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत के चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह समेत आठ लोगों पर हुए मुकदमे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को भुक्तभोगी के एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी अरुण राव का रविवार को वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि पिपरी के ही कुछ लोगों द्वारा उसे मोहरा बनाकर अध्यक्ष व उनके भाइयों पर गलत आरोप लगाया गया है। भुक्तभोगी ने बताया कि पिपरी चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह व अखिलेश सिंह ने उन्हें नहीं मारा है कुछ लोगों द्वारा उन्हें जबरन इस मामले में फंसाया गया है। उसका कहना है कि पिपरी नगर के कुछ लोगों ने दबाव बनाकर उसके भाई से इस मामले में झूठा केस दर्ज कराया है, जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बहरहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जिसके बाद ही सच सामने आएगा। इस संबंध में सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल वे वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी आए हैं। वहां से वापस आने के बाद ही वे इस मामले में कुछ बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed