{"_id":"60dacb068ebc3ebe0746fe15","slug":"sonbhadra-missing-farmer-body-found-in-pond-on-border-of-chhattisgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: छत्तीसगढ़ की सीमा पर बंधी में मिला किसान का शव, दो दिनों से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: छत्तीसगढ़ की सीमा पर बंधी में मिला किसान का शव, दो दिनों से था लापता
Tue, 29 Jun 2021 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:55 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव छत्तीसगड़ की सीमा पर बंधी में किसान का शव मिला है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में दो दिन से लापता किसान का शव मंगलवार की सुबह आश्रम बंधी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन
धनवार गांव निवासी मानशाय(45) रविवार को पशुओं को लेकर गांव के पास स्थित आश्रम बंधी के किनारे चराने गया था। इसके बाद से वह लापता था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। खोजबीन अभी चल ही रही थी कि इस बीच मंगलवार को मचबंधवा गांव के पास बंधी में एक शव उतराने की सूचना मिली।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकालने पर शिनाख्त मानशाय के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंधी में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन