Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Sonbhadra: Jan Adhikar Party will fulfill the dream of Babu Jagdev, the party's national general secretary said on his death anniversary
{"_id":"6134b6108ebc3e74e856d9f4","slug":"sonbhadra-jan-adhikar-party-will-fulfill-the-dream-of-babu-jagdev-the-party-s-national-general-secretary-said-on-his-death-anniversary-sonbhadra-news-vns6097757109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बाबू जगदेव के सपने को पूरा करेगी जन अधिकार पार्टी, पुण्यतिथि पर बोलीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बाबू जगदेव के सपने को पूरा करेगी जन अधिकार पार्टी, पुण्यतिथि पर बोलीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव
राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में जन अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती रा
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
जन अधिकार पार्टी ने बाबू जगदेव सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। सोनभद्र स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में बाबू जगदेव को शोषितों, पिछड़ों का मसीहा बताते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्य ने कहा कि दो फरवरी 1922 को बिहार के जहानाबाद जिले में जन्मे बाबू जगदेव सिंह ने बचपन से ही शोषण अन्याय अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई छेड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद को मिल रहे जन समर्थन से जब सरकार डगमगाने लगी तो तत्कालीन सरकार के इशारे पर एक पुलिसकर्मी ने आंदोलन के दौरान उन्हें गोली मार दी। बाबू जगदेव प्रसाद के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेकर जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बाबू सिंह कुशवाहा संघर्ष कर रहे हैं। शोषितों को अधिकार देने का समय अब आ गया है। विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रानी सिंह, प्रदेश सचिव इंदु मेहता, ऊषा देवी, मालती देवी, राजेश सोनी, सभापति सिंह मौर्य, रामनारायण प्रजापति, किरण कुशवाहा, डॉ. जेके मौर्य, लक्ष्मण सिंह, अनिल मौर्य, विनोद कुमार, प्रदीप मौर्य आदि रहे। संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।