फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Jan Adhikar Party will fulfill the dream of Babu Jagdev, the party's national general secretary said on his death anniversary

सोनभद्रः बाबू जगदेव के सपने को पूरा करेगी जन अधिकार पार्टी, पुण्यतिथि पर बोलीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव

Sun, 05 Sep 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Jan Adhikar Party will fulfill the dream of Babu Jagdev, the party's national general secretary said on his death anniversary
राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में जन अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती रा - फोटो : SONBHADRA
जन अधिकार पार्टी ने बाबू जगदेव सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। सोनभद्र स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में बाबू जगदेव को शोषितों, पिछड़ों का मसीहा बताते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्य ने कहा कि दो फरवरी 1922 को बिहार के जहानाबाद जिले में जन्मे बाबू जगदेव सिंह ने बचपन से ही शोषण अन्याय अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई छेड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद को मिल रहे जन समर्थन से जब सरकार डगमगाने लगी तो तत्कालीन सरकार के इशारे पर एक पुलिसकर्मी ने आंदोलन के दौरान उन्हें गोली मार दी। बाबू जगदेव प्रसाद के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेकर जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बाबू सिंह कुशवाहा संघर्ष कर रहे हैं। शोषितों को अधिकार देने का समय अब आ गया है। विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रानी सिंह, प्रदेश सचिव इंदु मेहता, ऊषा देवी, मालती देवी, राजेश सोनी, सभापति सिंह मौर्य, रामनारायण प्रजापति, किरण कुशवाहा, डॉ. जेके मौर्य, लक्ष्मण सिंह, अनिल मौर्य, विनोद कुमार, प्रदीप मौर्य आदि रहे। संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed