फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Hindi fortnight started in NTPC Rihand, will use Hindi colloquially with work

सोनभद्रः एनटीपीसी रिहंद में शुरू हुआ हिंदी पखवाड़ा, काम-काज के साथ बोलचाल में हिंदी का करेंगे इस्तेमाल

Wed, 01 Sep 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Hindi fortnight started in NTPC Rihand, will use Hindi colloquially with work
हिंदी पखवाडे के शुभारंभ पर रिहंद स्टेशन में हिंदी में कार्य करने की शपथ लेते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र स्थित एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रशासनिक भवन परिसर स्थित मंथन सभागार में कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद देबव्रत पॉल ने कार्यालय के कार्यों और आम बोलचाल में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं की शृंखला में बुधवार सुबह स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंदी में हस्ताक्षर किए। बताया कि तीन सितंबर से कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से नौ तक की पोस्टर प्रतियोगिता, चार को सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता होगी। टाउनशिप महिलाओं व कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं से स्वरचित कविता लेखन, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए गीत गायन प्रतियोगिता, टाउनशिप महिलाओं का लघु नाटक, कर्मचारियों की सुलेख प्रतियोगिता और कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला की प्रतियोगिता कराई जाएगी। पखवाड़े का समापन 15 सितंबर को प्रशासनिक भवन परिसर के सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed