फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Girl student crushed by truck

सोनभद्र ः ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत

Sun, 14 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Girl student crushed by truck
मधुपुर (सोनभद्र)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाइपास पर रविवार की सुबह सात बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मधुपुर बाजार में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। उधर, कुछ दूर जाने के बाद घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को भी लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा पथरिया टोला निवासी रिंकी (16) पुत्री चंद्रभान मौर्य मधुपुर के श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। वह मधुपुर के एक कोचिंग सेंटर में भी पढ़ती थी। रविवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। वह बाईपास पर पहुंची थी तभी राबर्ट्सगंज की तरफ से एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान दूसरा ट्रक भी पीछे से पहुंचा और पहले वाले ट्रक को ओवरटेक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने उसे पास देने की कोशिश में छात्रा को धक्का मार दिया और उसे कुचलते हुए भाग निकला। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। नाराज लोगों ने कहा कि हाईवे किनारे सर्विस लेन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। कई जगह भवन सामग्री आदि रखी है, इस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे तत्काल हटवाते हुए यातायात व्यवस्था मुकम्मल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सवा आठ बाजे पहुंचे तहसीलदार सदर बृजेश कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उधर, घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। जिस कोचिंग में वह पढ़ती थी वहां भी शोक फैल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed