फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Fish fry released into the Son River initiative to boost fish conservation

सोनभद्र: सोन नदी में छोड़े गए मछलियों के बच्चे, मत्स्य संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 16 Oct 2026 10:00 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 10:00 PM IST
सार

सोनभद्र के चोपन में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत सोन नदी में मछलियों के बच्चों को छोड़ा गया। इसका उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने, जलीय जैव विविधता के संरक्षण और मत्स्य संसाधनों के संवर्धन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जल प्रदूषण पर नियंत्रण और जलीय जीवों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
Sonbhadra Fish fry released into the Son River initiative to boost fish conservation
सोनभद्र, सोन नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनभद्र के चोपन स्थित सोन नदी में मत्स्य संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सेक्टर योजनांतर्गत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत मछलियों के बच्चों को नदी में छोड़ा गया। इस पहल का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय जैव विविधता का संरक्षण और मत्स्य संसाधनों को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली सहित निषाद पार्टी के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि सोन नदी क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। नदी में मछलियों के बच्चों को छोड़ने से मत्स्य संसाधनों के संवर्धन में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नदियों के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए जल प्रदूषण पर नियंत्रण और जलीय जीवों के संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos

मत्स्य संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद और प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद ने कहा कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम मत्स्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नदियों में मछलियों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए उनके संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में अपर निदेशक शुभम कश्यप, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक विकास दीपांकर, निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, डॉ. विजय साहनी, फूलचंद चौधरी, सदाफल निषाद, जितेंद्र निषाद, छोटेलाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed